मुसाफिरखाना /अमेठी
मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील मुसाफिरखाना द्वारा वेतन भत्तों प्रमोशन एसीपी पेंशन विसंगति सेवा नियमावली एवं तहसीलों में आधारभूत सुविधा व संसाधन संबंधी व अन्य मांगे वर्षों से लंबित होने कारण अपनी मांगे लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन किया । लेखपाल संघ की प्रमुख मांग दिनांक 25 अक्टूबर 2018 की समीक्षा बैठक में तत्काल कार्रवाई के निर्देशो का पालन संबंधित समस्त विभाग के अधिकारियों को दिए गए थे किंतु शासन द्वारा बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद अनुपालन नहीं किया जा रहा है । आज तक शासन में सभी मांगे लंबित है और जनपद अलीगढ़ शाहजहांपुर रामपुर आदि में जिलाधिकारियों द्वारा लेखपालों का उत्पीड़न जारी है । लेखपालों की प्रमुख मांग में उनके वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए ₹2000 से बढ़ाकर ₹2800 किए जाने व प्रमोशन में उनको निश्चित समानुपात में नियुक्त किए जाने पेंशन विसंगतियों को दूर कर लेखपालों को पेंशन दिए जाने और क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन का भत्ता दिए जाना इ-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत प्रत्येक आवेदन पर ₹5 देय और राजस्व लेखपाल का नाम परिवर्तित कर राजस्व उपनिरीक्षक किये जाने तथा लैपटॉप स्मार्टफोन का लेटेस्ट मॉडल इंटरनेट भत्ता प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ भी लेखपालों को देने व प्रशिक्षु लेखपालों का परीक्षा फल घोषित किये जाने आदि मुद्दों को लेकर लेखपाल से आंदोलनरत हैं।
लेखपाल संघ द्वारा आयोजित धरना में तहसील दिवस मुसाफिरखाना के लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ राजेंद्र कुमार तिवारी तहसील उपाध्यक्ष सच्चिदानंद द्विवेदी महामंत्री सेतू राम कोषाध्यक्ष रामपाल और उनके साथ लेखपाल प्रभात कुमार श्रीवास्तव प्रशांत सिंह हरि ओम राजकुमार राम कीर्ति रामकिशोर राममूर्ति मिश्रा आदि लोग शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ